सांसद, नेता प्रतिपक्ष ने किया सम्मान
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक जीतने के बाद शिक्षा दुबे का अंबिकापुर आगमन हुआ। यहां एक कार्यक्रम में सांसद कमलभान सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैंकरा, महापौर डॉ. अजय तिर्की तथा जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने शिक्षा का सम्मान किया।