कोरबा जिला के लेमरू थाना अंतर्गत ग्राम लामपहाड़ का तेजराम उरांव पिता गुहाराम 40 वर्ष, अंबिकापुर के मणिपुर थाना अंतर्गत परसापाली, पचफेड़ी में पिंटू बेक के यहां किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। एक जून की रात को करीब 9 बजे वह पत्नी और 4 पुत्रियों के साथ खाना खाने के बाद जमीन में बिस्तर लगाकर सो रहा था।