अंबिकापुर. Girl student commits suicide: शहर के नमनाकला स्थित कार्मेल स्कूल में अध्ययनरत 6वीं कक्षा की छात्रा ने मंगलवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा है। छात्रा का सुसाइड नोट सामने आया है। इसमें उसने स्कूल की शिक्षिका सिस्टर मर्सी को उसकी मौत का जिम्मेदार बताया है। वहीं बेटी की मौत से दुखी पिता ने रो-रोकर कहा है कि स्कूल की शिक्षिका व प्रबंधन द्वारा अन्य बच्चों को भी प्रताडि़त किया जाता है, प्लीज उन्हें बचा लो।