30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने 16 किमी तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गंभीर जवान को एयरपोर्ट तक पहुंचाया, फिर ले जाया गया रायपुर

लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर आया था असम का जवान, अचानक तबियत बिगडऩे पर निर्वाचन आयोग द्वारा एयर एंबुलेंस कराया गया उपलब्ध
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 8 May 2024, 9:03 PM IST

Green coridor made by Surguja police

अंबिकापुर. सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन ड्यूटी पर आए असम पुलिस के जवान की तबियत अचानक बिगडऩे पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सरगुजा पुलिस द्वारा अस्पताल से 16 किलोमीटर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस से मां महामाया एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। फिर एयर एंबुलेंस से उसे रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल इमरजेंसी को लेकर सरगुजा में ग्रीन कॉरिडोर बनाने का यह पहला मामला है।


असम राज्य के गोलाघाट जिला अंतर्गत ग्राम सरूपाथर निवासी मनोज गोगोई उम्र 39 वर्ष असम पुलिस का जवान है। वह सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में कंपनी के साथ निर्वाचन ड्यूटी पर आया था। यहां अचानक उसकी तबियत बिगडऩे पर शहर के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लेकिन सेरेब्रल फीवर की वजह से मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उसकी स्थिति काफी नाजुक हो गई। मेडिकल इमरजेंसी देखते हुए निर्वाचन आयोग ने बुधवार को उसे रायपुर ले जाने हेतु एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराया।

इसके बाद सरगुजा पुलिस ने संजीवनी अस्पताल से लगभग 16 किलोमीटर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस से जवान को मां महामाया एयरपोर्ट पहुंचाया। इस दौरान रास्ते भर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी ताकि आवागमन में कोई बाधा न हो।

एयर एंबुलेंस से ले जाया गया रायपुर

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद जवान को एयर एंबुलेंस से रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया। ग्रीन कॉरिडोर में जवान को शाम लगभग 4.30 बजे अस्पताल से निकली एंबुलेंस आधे घंटे से भी कम समय में एयरपोर्ट पहुंच गई थी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़