4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरपंच और अन्य लोगों को युवक ने ऐसे लगाई थी 17.56 लाख की चपत, अब खाएगा जेल की हवा

Swindle in Ambikapur: 2 सहयोगी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पहले ही भेज दिया था जेल, मुख्य आरोपी था फरार

2 min read
Google source verification
सरपंच और अन्य लोगों को युवक ने ऐसे लगाई थी 17.56 लाख की चपत, अब खाएगा जेल की हवा

Swindle accused arrested

अंबिकापुर. दरिमा थानांतर्गत ग्राम पोड़ीकला में सोलर पंप व हैंडपंप लगाने के नाम पर साढ़े 17 लाख रुपए की ठगी (Swindle) किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

ठगी का मुख्य आरोपी फरार था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। (Swindle in Ambikapur)


सरगुजा जिले के दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ीकला निवासी राजेश टेकाम, जुगलाल गोड़ व देवप्रकाश के खिलाफ 10 अक्टूबर 2019 को गांव के ही सरपंच मुलेश्वर राजवाड़े ने फर्जीवाड़ा किए जाने का जुर्म दर्ज कराया था।

मुलेश्वर राजवाड़े ने पुलिस को बताया था कि डेढ़ वर्ष पूर्व मामले में पुलिस ने फर्जीवाड़ा (Fraud) किए जाने के नाम पर राजेश टेकाम व देवप्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जुगलाल गोंड व देवप्रकाश द्वारा खेत में सोलर पंप लगाने के नाम पर सरपंच से 3 लाख 60 हजार रुपए व अन्य ग्रामीणों से 13 लाख 96 हजार कुल 17 लाख ५६ हजार रुपए की ठगी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने न तो खेतों में सोलर पंप लगाया और न ही हैंडपंप।

सरपंच की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस मामले में राजेश टेकाम, जुगलाल गोड़, व देवप्रकाश के खिलाफ धारा 420 व 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। दरिमा पुलिस ने राजेश टेकाम व देवप्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


घर में दबिश देकर किया गिरफ्तार
मामले में जुगलाल गोड़ जुर्म दर्ज होने के बाद से फरार था। रविवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुगलाल गोंड़ के घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सरगुजा जिले की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- ambikapur Crime