
Teacher arrested
अंबिकापुर. Teacher shows objectionable photos: शिक्षा के मंदिर को एक बार फिर शर्मसार करने वाली हरकत एक शिक्षक के द्वारा की गई है। गल्र्स स्कूल की छात्राओं की शिकायत पर वहां के प्राचार्य ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पश्चात शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक के खिलाफ जांच में मामला सही पाए जाने पर विभाग द्वारा पहले ही उसे सस्पेंड (Teacher suspended) कर दिया गया था। दरअसल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी राजकुमार सिंह द्वारा छात्राओं से अश्लील हरकत करने के साथ ही उन्हें फेसबुक पर गंदे-गंदे चित्र दिखाया जाता था। उसके विरुद्ध लखनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी राजकुमार सिंह 31 वर्ष ग्राम अमदला खालपारा का निवासी है। शिक्षक द्वारा परीक्षा के दौरान छात्राओं से अश्लील हरकत करने, उन्हें धमकी देने और फेसबुक के माध्यम से गंदे चित्र दिखाने संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी।
शिकायत की जांच विकास खंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर से कराई गई। जांच में यह मामला सही पाया गया। कई छात्राओं ने यह लिखित में बयान दिया है कि इस तरह की घटना शिक्षक के द्वारा विगत कई माह से की जा रही थी। जब इसकी जानकारी छात्राओं ने प्राचार्य रामकिशोर विश्वकर्मा को दी गई तो उनके द्वारा तत्काल दोषी शिक्षक को पीडि़त छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समक्ष में बुलाकर इसकी सूचना थाने में दी गई ।
शिक्षक को भेजा गया जेल
थाना प्रभारी लखनपुर के द्वारा सभी को बैठाकर समझाइश दी गई कि यह बहुत गंभीर मामला है। इस तरह की घटना आपराधिक कृत्य है। संस्था से लिखित शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी तथा शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस पर प्राचार्य द्वारा थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने हेतु लिखित शिकायत दी गई।
लिखित शिकायत के आधार पर सहायक शिक्षक राजकुमार सिंह के विरुद्ध गुरुवार को लखनपुर थाने में धारा 354, 354 (ए), 506 व 509 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पहले ही किया जा चुका है निलंबित
गौरतलब है कि प्राचार्य की सूचना तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर के जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दोषी शिक्षक राजकुमार सिंह को पूर्व में ही निलंबित कर दिया गया है ।
Published on:
14 Apr 2022 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
