अंबिकापुर. अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग पर पीजी कॉलेज के सामने गुरुवार की रात सडक़ पर खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। यह देख ड्राइवर व क्लीनर ने वाहन से कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप ले लिया और ट्रक के सामने का हिस्सा जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।