
Demo pic
अंबिकापुर. काम मांगने के बहाने एक महिला अधिवक्ता (Lawyer) के घर पहुंची और डाइनिंग टेबल पर रखे सोने की बाली, चांदी का पायल व नकद डेढ़ सौ रुपए चोरी कर फरार हो गई। घटना 31 दिसंबर की है।
अधिवक्ता ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में रविवार को दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार (Woman thief arrested) कर लिया है। महिला मनेन्द्रगढ़ की रहने वाली है और आदतन बदमाश है।
शहर के गुदरी चौक निवासी जयेश वर्मा अधिवक्ता हैं। 31 दिसंबर को एक महिला काम मांगने के बहाने अधिवक्ता के घर पहुंची थी। जयेश वर्मा की मां ने अपने कान की बाली व पायल निकाल कर घर के डाइनिंग टेबल पर रखी थी। इसी बीच बातचीत के बहाने महिला घर में घुस गई और टेबल पर रखे जेवर व डेढ़ सौ रुपए चोरी कर ली।
इस दौरान महिला ने अपना नाम सुनीता व नमनाकला के निवासी होने की जानकारी दी। इसके बाद महिला चोरी कर वहां से फरार हो गई। जेवर चोरी (Theft) होने की जानकारी लगने पर अधिवक्ता ने पहले अपने स्तर से महिला की तलाश की। इसके बाद रविवार को महिला के खिलाफ गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
अधिवक्ता (Lawyer) की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिला को नमनाकला से गिरफ्तार कर लिया है। महिला मनेन्द्रगढ़ की रहने वाली है और आदतन बदमाश है। वह कुछ दिनों से नमनाकला में किराए के मकान में रहकर चोरी जैसे घटना को अंजाम दे रही थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 454 व 380 के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।
Published on:
04 Jan 2021 12:00 am
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
