
Thief captured in camera
अंबिकापुर. शहर में आए दिन चोरी (Theft) की वारदात को अंजाम देकर चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में नकाबपोश चोरों ने गांधीनगर थाने से चंद कदम आगे पेट्रोल पंप के सामने स्थित 2 दुकानों में शुक्रवार की रात ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपए नकद की चोरी कर ली गई।
चोरों की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद (Captured in CCTV camera) हो गई। शिकायत पर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
गांधीनगर थाना अंतर्गत बनारस मार्ग पर बाबरा पेट्रोल पंप के सामने गांधीनगर निवासी राजन तिवारी की न्यू सुधीर ट्रेडर्स तथा शैलेष उपाध्याय की शुभ ट्रेडर्स नाम से दुकान है। दोनों दुकान के संचालक शुक्रवार की रात 8.30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।
शनिवार की सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे शटर में लगा ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। भीतर जाकर उन्होंने कैश काउंटर (Cash counter) चेक किया तो वहां से रुपए गायब थे। न्यू सुधीर ट्रेडर्स से 4 हजार 500 रुपए तथा शुभ टे्रडर्स से 15 हजार रुपए चोर ले उड़े थे।
सीसीटीवी में कैद हुए चोर
न्यू सुधीर टे्रडर्स के संचालक द्वारा सीसीटीवी कैमरे (CCTV camera) लगवाए गए हैं। जब संचालक ने सीसीटीवी चेक किया तो 3 नकाबपोश चोर (Maskmen thieves) आधी रात दुकान का ताला तोड़ते नजर आए। इसकी शिकायत दोनों दुकान संचालकों ने गांधीनगर थाने में की। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Published on:
24 Jan 2021 09:28 pm

बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
