27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: टीएस बोले- भाजपा से मेरी कोई दुश्मनी नहीं, लेकिन उनसे वैचारिक मेल भी नहीं, परिवार के बाकी सदस्य क्या करेंगे, नहीं जानता

CG Health Minister TS Singhdeo: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर प्रवास के दौरान दरिमा हवाई पट्टी पर पत्रकारों से की चर्चा, कहा- अभी कुछ दिनों से ऐसा लग रहा कि कांग्रेस का हाथ सिर या कंधे पर जितना होना चाहिए, उतना नहीं

2 min read
Google source verification
टीएस बोले- भाजपा से मेरी कोई दुश्मनी नहीं, लेकिन उनसे वैचारिक मेल भी नहीं, परिवार के बाकी सदस्य क्या करेंगे, नहीं जानता

CG Health Minister TS Singhdeo

अंबिकापुर. CG Health minister TS Singhdeo: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा में जाने के सवाल पर एक बार फिर अपना बयान दिया है। अंबिकापुर प्रवास पर सोमवार को वे पहुंचे हैं। शाम को उन्होंने दरिमा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा से मेरे वैचारिक मेल नहीं है, हालांकि उनसे कोई दुश्मनी भी नहीं है। भाजपा के परिवार की बेटी हमारे यहां ब्याही है, वे हमारे समधी हैं। भाजपा में जाने को लेकर परिवार के बाकी सदस्य क्या करते हैं, इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।


टीएस सिंहदेव ने कहा कि मध्यप्रदेश के विधायक महेंद्र सिंह सिसोदिया मेरे समधी हैं। उनसे मेरे काफी आत्मीय संबंध हैं, पहले वे कांग्रेस में थे, वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में गए थे। बीच-बीच में ये बात उनकी ओर से आती है, वे कहते हैं कि कहां आप अभी भी कांग्रेस में हैं, देखिए आपके साथ धोखा हो गया, आपको मुख्यमंत्री नहीं बनाया,

निर्णय हुआ था लेकिन लागू नहीं हुआ। वो बात अपनी जगह है, लेकिन मेरा व्यक्तिगत विचार भाजपा के साथ मेल नहीं खाता। उनसे कोई दुश्मनी नहीं है। वे तो मेरे समधी हैं, उनके बयान के बाद तो प्रेम और बढ़ जाएगा कि उन्होंने मेरे लिए ऐसा सोचा।

90 साल से हम कांग्रेस के साथ
टीएस ने कहा कि सामाजिक परिवेश में भाजपा के लोगों का कांग्रेस से तथा कांग्रेस के लोगों का भाजपा के लोगों से अच्छे संबंध हैं। राजनीतिक परिवेश अलग होता है। उन्होंने कहा कि 90 साल से हमारा परिवार कांग्रेस के साथ हैं। राजपाठ गया, मैं बार-बार कहता हूं कि कांग्रेस ने लिया। राजा का राज कांग्रेस ने लिया, सिलिंग में जमीन कांग्रेस पार्टी ने लिया। कांग्रेस का काम करने का माध्यम हमें स्वीकार्य रहा।


कुछ दिनों से सिर या कंधे पर हाथ महसूस नहीं
टीएस सिंहदेव ने कहा कि अभी कुछ दिनों से महसूस हो रहा है कि कांग्रेस का हाथ सिर या कंधे पर नहीं है। इसके बावजूद मेरा जो व्यक्तिगत विचार वह भाजपा में सम्मिलित होने का कभी नहीं हो सकता। घर के लोग क्या करेंगे, यह मैं नहीं कह सकता। लेकिन मैं भाजपा के मंच से अपने जीवनकाल में प्रचार करता हुआ नहीं दिखूंगा।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग