23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Unique news: पटवारी को रिश्वत देने कलेक्टर से उधार में मांगे 7500 रुपए, बकायदा जनदर्शन में दिया आवेदन

Unique news: पटवारी को रिश्वत देने कलेक्टर से उधार में मांगे 7500 रुपए, बकायदा जनदर्शन में दिया आवेदन

Unique news: कलेक्टर को आवेदन देकर शहर के एक व्यक्ति ने मांगे हैं ये रुपए, लिखा- यदि रुपए मिल जाते हैं तो वह धीरे-धीरे चुका देगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Nov 2024, 8:02 PM IST

Unique news

Man gave application to collector for loan

अंबिकापुर। Unique news: कलेक्टर के जनदर्शन में मंगलवार को एक अजीबो गरीब (Unique news) मामला आया। जनदर्शन में एक व्यक्ति ने पटवारी को रिश्वत देने के लिए कलेक्टर से 7 हजार 500 रुपए उधारी मांगने आवेदन दिया है। पीडि़त व्यक्ति का कहना है कि पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग करते हुए उसे पिछले काफी दिनों से परेशान किया जा रहा है। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण रिश्वत नहीं दे पा रहा है इसलिए उसने कलेक्टर को आवेदन दिया है। पीडि़त का कहना है उसे अगर उधार पैसा मिलता है तो वह कलेक्टर को एक महीने के अंदर मजदूरी करके पैसा वापस कर देगा।

यह मामला सामने आने के बाद सरगुजा राजस्व विभाग की एक बार फिर पोल खुल गई है। दरअसल अंबिकापुर के मोमिनपुरा निवासी मुस्तकीम खान ने कलेक्टर जनदर्शन (Unique news) में एक आवेदन दिया है।

इसमें उसने अपनी परेशानी का उल्लेख करते हुए कलेक्टर को बताया कि अंबिकापुर के पटवारी श्रवण द्वारा जमीन का नक्शा काटने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत (Unique news) की मांग की जा रही है और उसने ढाई हजार रुपए तो दे दिया है। लेकिन उसके पास पैसे कम पड़ रहे हैं। ऐसे में उसने कलेक्टर से एक महीने के लिए 7500 रुपए उधार में मांगे हैं।

यह भी पढ़ें: Robbers shot dead woman: लुटेरों ने महिला की गोली मारकर की हत्या, SBI ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक भी घायल

Unique news: काम कर चुका देगा रुपए

पीडि़त मुस्तकीम खान का कहना है कि वह वाहन मैकेनिक का काम करता है। वह धीरे-धीरे कलेक्टर द्वारा उधार में मिलने वाले पैसे को पटा देगा। यह मामला शहर में चर्चा का विषय (Unique news) बना हुआ है।

एसडीएम ने जांच के दिए आदेश

इस संबंध में एसडीएम फागेश सिन्हा का कहना है कि कलेक्टर जनदर्शन में पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की गई है। मामला (Unique news) उनके संज्ञान में है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं, दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।