7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने फेसबुक पर शिक्षिका का अश्लील फोटो कर दिया वायरल, जब मोबाइल पर आने लगे कॉल तो…

शिक्षिका का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर देख उसके परिचितों ने किया कॉल, शर्मसार करने वाला मामला

less than 1 minute read
Google source verification
Porn photo

Viral photo

अंबिकापुर. एक महिला की फेसबुक आइडी से शिक्षिका का अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। शिक्षिका के मोबाइल पर जब उसके परिचितों ने कॉल करना शुरु किया तो शिक्षिका ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई।

शिकायत पर पुलिस ने फेसबुक आइडीधारक महिला के खिलाफ धारा ५०६ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


इन दिनों सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने का सिलसिला चल रहा है। आए दिन ऐसी खबरें आती रहती है। ऐसे में पीडि़त को शर्मसार होना पड़ता है।

ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर शहर से ही सामने आया है। फेसबुक आइडीधारक शोभना कश्यप द्वारा शहर की एक शिक्षिका का अश्लील फोटो अपने फेसबुक एकाउंट पर वायरल कर दिया गया। फोटो वायरल होते ही शिक्षिका के मोबाइल पर कॉल आना शुरू हो गया।

शिक्षिका ने परेशान होकर इसकी शिकायत उक्त फेसबुक आइडीधारक के खिलाफ कोतवाली में की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोधी के खिलाफ धारा 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग