1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल में बाइक छोड़ भागे लकड़ी तस्कर, वन अमले ने जब्त किया 26 नग साल का चिरान

Wood smuggling: रात्रि गश्त पर निकली थी वन विभाग (Forest department) की टीम, तस्करों ने देखा तो बाइक समेत लकड़ी छोड़ मौके से हो गए फरार

2 min read
Google source verification
जंगल में बाइक छोड़ भागे लकड़ी तस्कर, वन अमले ने जब्त किया 26 नग साल का चिरान

timber seized from smugglers

उदयपुर. वन विभाग द्वारा लकड़ी तस्करों (Wood smugglers) के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उदयपुर वन परिक्षेत्र में धड़ल्ले से चल रही पेड़ों की कटाई पर अंकुश लगाने पिछले कई दिनों से वन अमला सक्रिय नजर आ रहा है।

इसी कड़ी में सोमवार की रात वन अमले ने रात्रि गश्त (Night patroling) के दौरान लकड़ी तस्करों से 5 बाइक पर बंधे 26 नग साल चिरान को जब्त किया है। हालांकि लकड़ी तस्कर बाइक छोडक़र फरार हो गए।

ये भी पढ़े: ये वीडियो बयां कर रहा वन अफसरों का लकड़ी तस्करों से साठगांठ, जब जंगल ही कट जा रहे तो किस काम का लेते हैं वेतन


मुख्य वन संरक्षक सरगुजा एबी मिंज एवं एवं वन डीएफओ पंकज कमल के मार्गदर्शन में उदयपुर वन परिक्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा वन अपराधियों की धरपकड़ जारी है।

इसी कड़ी में सोमवार रात वन परिक्षेत्र अधिकारी उदयपुर सपना मुखर्जी एवं उप वन मंडल अधिकारी एसएन मिश्रा के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र उदयपुर के कर्मियों द्वारा रात्रि गश्त के दौरान ग्राम फुनगी के पास 5 बाइक में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 26 नग साल चिरान की जब्ती की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़े: पुलिस को पीछा करते देख भाग रहे लकड़ी तस्करों की कार पेड़ से टकराई, अंधेरे का फायदा उठाकर हो गए फरार

तस्कर मौका पाकर जंगल (Forest) में भाग गए। सभी बाइक को वन परिक्षेत्र कार्यालय उदयपुर में खड़ा किया गया है। मामले में वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वाहनों को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। तस्करों द्वारा बाइक से अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
इस कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक बासेन जुगेश कुमार साहू, गिरीश बहादुर सिंह, शशिकांत सिंह, धनेश्वर सिंह, ऋषि कुमार रवि, सियाराम वर्मा, नंद कुमार सिंह, दीपक कुमार, शिव प्रसाद यादव व कृष्णा यादव सक्रिय रहे।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग