अंबिकापुर. रिटायर्ड शिक्षक ने शुक्रवार की दोपहर स्टेट बैंक अंबिकापुर की मुख्य शाखा से 1 लाख 30 हजार रुपए निकाले और होटल में नाश्ता करने चला गया। बैंक से ही एक युवक उसके पीछे लगा था, बुजुर्ग के रुपयों से भरे बैग पर उसकी नजर थी, लिहाजा वह भी होटल पहुंच गया। रिटायर्ड शिक्षक ने पास की कुर्सी पर रुपयों से भरा बैग रखा और नाश्ता करने लग गया, इस दौरान युवक भी उसके पीछे की कुर्सी पर बैठा और नाश्ता करने लगा। इस बात से अनभिज्ञ रिटायर्ड शिक्षक होटल में लगा टीवी भी देख रहा था लेकिन युवक की रुपयों पर नजर थी। इसी बीच मौका पाकर वह रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। 6 से 7 मिनट की यह पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आप भी देखें वीडियो…