झारखंड के रंका निवासी 20 वर्षीय प्रशांत उर्फ कुकुवा पिता शत्रुघ्न चंद्रवंशी 20 दिन पूर्व अंबिकापुर के सत्तीपारा स्थित अपने बुआ के घर आया था। वह बुधवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। गुरुवार की सुबह 5 बजे उसकी बुआ जब कमरे में गई तो वहां का नजारा देख उसके रोंगटे खड़े हो गए।