अंबिकापुर. MLA Ramkumar Toppo: सीतापुर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के मैनपाट विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। कमलेश्वरपुर में सडक़ का घटिया निर्माण कार्य देख उन्होंने फोन पर ही अफसरों की क्लास ली। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को संबंधितों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।