15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लाइट के टेक-ऑफ के बाद ही केबिन में भरा जहरीला धुआं, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, 10 यात्री बीमार

सुबह करीब 11 बजे विमान में सवार यात्रियों ने चक्कर आने की शिकायत की।

less than 1 minute read
Google source verification
de-icing fumes

फ्लाइट के टेक-ऑफ के बाद ही केबिन में भरा जहरीला धुआं, 10 यात्री बीमार

फ्लोरिडा। कनाडा से फ्लोरिडा की ओर जा रही एक विमान को टेक-ऑफ के कुछ देर बाद ही खाली कराना पड़ा। दरअसल, विमान में डी-आइसिंग में काम आने वाली गैस का रिसाव होने से यात्रियों की हालत खराब होने लगी, इसके चलते ये कदम उठाया गया। एयर ट्रांसट की फ्लाइट नंबर 782 में ये घटना शुक्रवार को हुई। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे विमान में सवार यात्रियों ने चक्कर आने की शिकायत की।

गैस रिसाव से 12 यात्री हुए बीमार

इस बारे में जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट फायरफाइटर्स को तुरंत बुलाया गया और विमान को खाली करने के निर्देश दिए गए। इस घटना के बारे में जीन लेसेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट की प्रवक्ता ने बताया कि गैस के रिसाव से 12 यात्रियों की हालत खराब होने की जानकारी मिली है। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला है कि इनमें से पांच को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। इन यात्रियों ने मिचली, चक्कर और आंखों में दिक्कत की समस्या की शिकायत की थी। हालांकि बाद में एक अन्य प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि वहां के कई स्थानीय अस्पतालों में कुल 10 यात्रियों को भर्ती कराया गया।

विमान में 185 यात्री थे सवार

प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इनमें से किसी की हालत बेहद गंभीर नहीं है। हालांकि उन्होंने इन सभी के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल विमान के वेंटिलेशन सिस्टम में आई दिक्कत के बारे में जांच की जा रही है। साथ ही इस समस्या के जड़ तक पहुंचने की भी पड़ताल जारी है। गौरतलब है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ विमान में 185 यात्री सवार थे।