13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका: बुजुर्ग डॉक्टर धोखे से करता था महिलाओं को प्रेग्नेंट, अदालत ने किया लायसेंस रद्द

बताया जा रहा है कि डॉक्टर सालों तक ऐसी घिनौनी हरकत करता रहा।

2 min read
Google source verification
pregnant woman

अमरीका: बुजुर्ग डॉक्टर धोखे से करता था महिलाओं को प्रेग्नेंट, अदालत ने किया लायसेंस रद्द

वाशिंगटन। अमरीका में 79 साल के एक रिटायर्ड डॉक्टर द्वारा अपने ही स्पर्म का इस्तेमाल कर कई महिलाओं को प्रेग्नेंट करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर सालों तक ऐसी घिनौनी हरकत करता रहा। मामले के सामने आने पर पता चला कि ऐसा करके वह डॉक्टर 20 बच्चों का जैविक पिता बन चुका है।

अमरीका: राष्ट्रपति चुनाव में गुप्त रिपोर्ट लीक करने की दोषी महिला को पांच साल की जेल

क्या हैं पूरा मामला

मामला अमरीका के इंडियाना मेडिकल इंस्टीट्यूट का है।अमरीका के इंडियाना राज्य में 79 वर्षीय डोनाल्ड क्लिन नपुंसकता और बांझपन का क्लीनिक चलाता था। इस दौरान वह उपचार के लिए महिलाओं को कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा मुहैया कराता था। आरोप है कि कृत्रिम गर्भाधान के लिए डॉक्टर अपना ही स्पर्म इस्तेमाल करता था और महिलाओं से झूठ बोलता था कि किसी अनजान स्पर्म डोनर ने अपना स्पर्म डोनेट किया है। इस तरह उसने कई महिलाओं को प्रेग्नेंट किया। जब इस बात का खुलासा हुआ तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आये। मामला पुलिस तक गया तो पता चला कि बुजुर्ग डॉक्टर 20 बच्चों का जैविक पिता है।

डॉक्टर का लायसेंस रद्द

इस मामले का पता तब चला जब एक महिला को हूबहू डॉक्टर की शकल का बच्चा पैदा हुआ। उसने कोर्ट में जाकर डॉक्टर पर अपने स्पर्म से बच्चे पैदा करने का आरोप लगाया और डीएनए जाँच की मांग की। जांच में साबित हो गया कि डॉक्टर ने उक्त महिला को प्रेग्नेंएट करने के लिए अपने ही स्पर्म का इस्तेमाल किया है। फिर तो डॉक्टर के खिलाफ धीरे-धीरे सभी मामले खुलने लगे। इंडियाना स्टेट मेडिकल लाइसेंस बोर्ड को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने आरोपी डोनाल्ड क्लिन का मेडिकल लायसेंस जब्त कर लिया। अमरीकी मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टर पर ताउम्र मेडिकल प्रैक्टिस करने पर प्रतिबंध लगा दिया।

हो सकती है सख्त सजा

डोनाल्ड क्लिन को हिरासत में लेकर उस पर मेडिकल एथिक्स और मेडिकल रूल्स के मुताबिक मुकदमा चलाया गया। 7 सदस्यीय ज्यूरी ने क्लिन का लायसेंस निरस्त करने को सही ठहराते हुए उसे फिर कभी इंडियाना में लायसेंस के लिए आवेदन न करने का फैसला सुनाया। अदालत में क्लीन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। क्लिन ने बताया कि उसने अपने ही स्पर्म का इस्तेमाल कर कम से कम 35 महिलाओं को प्रेग्नेंट किया। गुरुवार को इंडियाना क्रिमिनल कोर्ट मे हियरिंग के दौरान उसके 10 जैविक बच्चे अपनी माओं के साथ कोर्ट पहुंचे ।

फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो ड्यूटेरे का दावा, बेकार हैं अमरीकी एफ -16 फाइटर जेट्स

पहले भी हो चुकी है डॉक्टर को सजा

2009 में डोनाल्ड को किसी गैरकानूनी प्रैक्टिस के कारण उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि बाद में डॉक्टर की उम्र देखते हुए एक साल की सजा निलंबित कर दी गई थी। क्लिन ने अपनी करनी के लिए माफी मांगी। लेकिन उसने ये नहीं बताया कि उसने कितनी बार इस काम को अंजाम दिया था। कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार वह 1970 से 1980 के बीच कम से कम 50 बार ऐसा कर चुका है।