4 जुलाई को जश्न-ए-आजादी से पहले ही तबाह हो जाता अमरीका, FBI के साथ 'मिलकर' ही की थी बड़ी साजिश
वॉशिंगटन। अमरीका में एक व्यक्ति को हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति पर विदेशी आतंकवादी संगठन को मदद देने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 48 वर्षीय डेमेट्रियस पिट्स को रविवार को क्लीवलैंड से फेरडल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन ने हिरासत में लिया और उसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया।
एफबीआई एजेंट को मान रहा था अल कायदा आतंकी एक हलफनामे के अनुसार, पिट्स किसी के साथ मिलकर शहर पर हमले की साजिश रच रहा था जिसके साथ उसने ये साजिश रची थी उसे वो अल कायदा से जुड़ा मान रहा था, लेकिन वास्तव में वह एक एफबीआई एजेंट था।
गौरतलब है कि एफबीआई के दस्तावेजों में कहा गया है कि पिट्स फेसबुक पर एक संदेश लिखने के बाद से ही 2015 से एफबीआई के रडार पर था। पिट्स ने अपने फेसबुक संदेश में लिखा था कि अमरीका नष्ट हो जाएगा। इसके बाद उसने कई अन्य हिंसा आदि के संदेश वाले पोस्ट भी ऑनलाइन किए थे।