हाल के दिनों में घाटी में पत्थरबाजी की घटनाओं ने सुरक्षाबलों को कई बार चुनौती दी है। बीते 27 मई को तंगधार सेक्टर में एनकाउंटर के दौरान 5 आतंकियों की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सुरक्षाबलों की गाड़ियों पर पत्थरबाजी की थी। इससे पहले कश्मीर के नौहट्टा इलाके से पत्थरबाजी का वीडियो सामने आया था, जिसमें सीआरपीएफ की एक गाड़ी पर पथराव कर रही भीड़ में से 3-4 पत्थरबाज गाड़ी के नीचे आ गए थे। इस हादसे में 1 पत्थरबाज की मौत हो गई थी, जिसको लेकर सीआरपीएफ पर 2 एफआईआर भी दर्ज हुई हैं।