इन स्टेशनों को किया गया अलर्ट?
रेलवे मुख्यालय दिल्ली की तरफ से गाजियाबाद, तुगलकाबाद, पानीपत, दिल्ली, निजामुद्दीन, पलवल, आनंद विहार, मेरठ और नई दिल्ली के स्टेशनों को अलर्ट किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी महीने रमजान के मौके पर आतंकी संगठन अल-कायदा ने मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में धमाके की धमकी दी थी। इस धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई। दहशतगर्दों ने उस वक्त ईमेल कर धमकी दी थी।