नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन में यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार अपडेट हो जाइए। घर से बाहर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति और रूट जरूर चेक कर लें। ऐसा भी हो सकता है जिस ट्रेन से आप सफर करने जा रहे हो वह रद्द हो गई हो। दरअसल, कई रूटों पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण दो दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों की सेवाओं को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों के रूठ में भी परिवर्तन किया गया है।