3 जुलाई से नियमित रूप से चलने वाली इंदौर-वेरावल एक्सप्रेस (19320) इंदौर से हर मंगलवार रात 10.25 बजे रवाना होगी। देवास, उज्जैन और रतलाम (रात १बजे बाद) होते हुए यह ट्रेन बुधवार सुबह 4.55 बजे गोधरा, सुबह 8.25 बजे अहमदाबाद, दोपहर 1.52 बजे राजकोट, 2.15 बजे भक्तिनगर और बुधवार शाम 6.05 बजे वेरावल पहुंचेगी। वापसी में वेरावल-इंदौर एक्सप्रेस (19319) हर गुरुवार सुबह 8.45 बजे वेरावल से रवाना होकर दोपहर 1.05 बजे भक्तिनगर, 1.30 बजे राजकोट, शाम 5.40 बजे अहमदाबाद और रात 9.47 बजे गोधरा, रात १बजे बाद रतलाम होते हुए शुक्रवार सुबह 4.55 बजे इंदौर आएगी। ट्रेन को सुरेंद्रनगर और वाकानेर स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया है।