5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महात्मा गांधी को आदर्श मानता था कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन

अलकायदा का शीर्ष आतंकी ओसामा बिन लादेन महात्मा गांधी से काफी प्रभावित था तथा उनसे शिक्षा लेने की सलाह देता था

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Aug 18, 2015

Library at Osama Bin Laden home

Library at Osama Bin Laden home

लंदन। अलकायदा का शीर्ष आतंकी ओसामा बिन लादेन महात्मा गांधी से काफी प्रभावित था। यह बात आतंकी द्वारा वर्ष 1993 में रिकॉर्ड किए गए एक ऑडियो टेप में सामने आई है। इस रिकॉर्डिंग में ओसामा अपने फॉलोअर्स से गांधीजी के ब्रिटिश शासन के खिलाफ उठाए गए कदमों से सीखने की सलाह दे रहा है। वह कहता है कि हमें अमरीका में बनी चीजों का बहिष्कार करना चाहिए। वहां के किसी भी ब्रांड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। टेप से यह भी पता चलता है कि ओसामा शुरु में हिंसा का समर्थन नहीं करता था।



जानिए क्या कहा है कि ओसामा ने टेप में


यह टेप सितंबर 1993 का बताया जा रहा है जिसमें ओसामा महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहता है, 'ब्रिटेन का मामला देखिए, इसके बारे में कहा जाता था कि इसका कभी सूर्यास्त (सनसेट) नहीं होता। ब्रिटेन को भारत से हटना पड़ा जब गांधी ने उनकी चीजों के बायकॉट की घोषणा की। आज हमें भी अमरीका के साथ ऐसा ही करना चाहिए।' उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001 में अमरीकी सेना ने अफगानिस्तान में मिलिट्री ऑपरेशन चलाया था। तब ओसामा को अफगानिस्तान छोड़ कर जाना पड़ा। उस समय सैनिक कार्यवाही के दौरान ही सेना को लगभग 1500 ऑडियो तथा वीडियो कैसेट्स भी मिले थे। यह टेप भी उन्हीं में से एक था।




सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें से किसी भी टेप में ओसामा के आतंकवाद का समर्थक होने का कोई प्रमाण नहीं मिला। अमरीकी सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार ओसामा में बदलाव 1996 के दौरान आया जब उसे सूडान से निष्कासित कर दिया गया। इन सभी टेपों में केवल एक टेप ऐसा है जिसमें 9/11 हमले का संकेत मिलता है। यह ओसामा के बॉडीगार्ड उमर की शादी की रिकॉर्डिंग में मिला था, जिसे न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी पर हमले से कुछ महीने पहले टेप किया गया था।




कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी ने किया था टेप्स को डिकोड

इतनी भारी मात्रा में ऑडियो कैसेट्स तथा वीडियो मिलने के बाद सेना ने मैसाचुएट्स में विलियम्स कॉलेज के अफगान मीडिया प्रोजेक्ट से मदद मांगी, जिन्होंने इसे कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में अरबी लैंग्वेज के एक्सपर्ट फ्लैग मिलर को सौंप दिया। फ्लैग मिलर ने ही इन्हें ट्रांस्क्रिप्ट किया था।



ये भी पढ़ें

image