13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका ने वेनेजुएला की जनता से की अपील, कहा- मुदरो सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंके

ट्वीटर पर अपना वीडियो शेयर किया कहा, अमरीका आम जनता के साथ बीते कई महीनों से वेनेजुएला आर्थिक संकट से जूझ रहा

less than 1 minute read
Google source verification
mike

अमरीका ने वेनेजुएला की जनता से की अपील, कहा- मुदरो सरकार को सस्ता से बाहर करें

वाशिंगटन। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने वेनेजुएला की आम जनता से अपील की है कि वह निकोलस मुदरो सरकार को उखाड़ फेंके। उन्होने अपने अधिकारी ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो भेजकर यह संदेश जनता को दिया। उन्हें वीडियों में यह कहते पाया गया कि अब समय आ गया है कि यहां की आम जनता बदलाव का समर्थन करे। आप कब तक दवाओं और खाने के लिए जूझते रहेंगे। समय आ गया है कि वह इस सरकारी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएं। उन्होंने कहा कि इस आजादी के लिए अमरीका वेनेजुएला के साथ हमेशा से खड़ा है। आपकी बहादुरी वेनेजुएला को शांति और सुख समृद्धि की ओर लेकर जाएगा। अमरीका देश के लोगों का हर कदम पर साथ देगा।

आर्थिक और मानवीय तबाही का सामना कर रहा

वेनेजुएला वर्तमान समय में बड़ी आर्थिक और मानवीय तबाही का सामना कर रहा है। करीब तीन मिलियन से अधिक वेनेजुएला के लोग अकाल से बचने के प्रयास में देश छोड़कर भाग गए। यहां पर सात बच्चों में से एक को कुपोषण का शिकार होना पड़ रहा है। यहां पर रोजमर्रा के सामन भी खरीदना मुश्किल हो चुका है। ऐसे में यहां पर आराजकता की स्थिति बनी हुई है और हिंसक प्रदर्शन बढ़ गए हैं। अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में विपक्षी नेता जुआन गुआदो वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार को सीधी चुनौती दे रहे। गुआदो को कई पश्चिमी और लैटिन अमरीकी देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का समर्थन प्राप्त है। वह अब सामान्य जनता और सेना से चैविस्टा नेतृत्व के खिलाफ एक लोकप्रिय विद्रोह में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि वे सरकार को सत्ता से हटाने के लिए वेनेजुएला की धरती पर सैन्य हस्तक्षेप पर विचार करने को तैयार हैं।