6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका में दो हादसे: एक परिवार के तीन बच्चों की मौत, रेस्क्यू टीम को छह दिन बाद जिंदा मिली महिला

इस दुर्घटना का कोई चश्मदीद नहीं था। उस महिला को खोजने में छह दिन का समय लग गया।

2 min read
Google source verification
america

अमरीका में हादसा: रेस्क्यू टीम को छह दिन बाद जिंदा मिली महिला

अमरीका में अलग-अलग जगहों पर हुए दो हादसों की खबर है। एक हादसे में एक पिकअप ट्रक ने एक स्कूल बस को टक्कर मार दी। इसमें एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चौथा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक ड्राइवर 24 वर्षीय अलासा शैफर्ड को हिरासत में ले लिया गया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जमानत पर रिहा किया या है।

एक अन्य हादसे में एक महिला की कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर एक खाई में गिर गई और एक पेड़ पर अटक गई। बचाव दल को छह दिन बाद महिला जिंदा मिल गई है। खबरों के अनुसार- अमरीका की एक महिला की कार एरिजोना में एक राजमार्ग से नीचे गिर गई और उसके बाद एक पेड़ पर अटक गई।

श्रीलंका संकट पर अमरीका सख्त, कहा- नेतृत्व तय करने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया का पालन हो

एरिजोना के लोक सुरक्षा विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 12 अक्टूबर को 53 वर्षीय महिला राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के निकट विकेनबर्ग से अपनी गाड़ी में जा रही थी। अचानक उसका नियंत्रण गाड़ी से खो गया और गाड़ी नीचे जा गिरी। एक रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि महिला की गाड़ी राजमार्ग की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फुट नीचे गिरी और एक पेड़ पर अटक गई।

रिपोर्ट के अनुसार- इस दुर्घटना का कोई चश्मदीद नहीं था। उस महिला को खोजने में छह दिन का समय लग गया। बयान में कहा गया है कि 18 अक्टूबर को एरिजोना राजमार्ग प्रबंधक दल ने राजमार्ग की रेलिंग टूटी हुई देखी और गाड़ी को नीचे पेड़ पर अटकी देखा। दल को कार में कोई नहीं मिला। फिर वो रास्ता खोजा गया, जहां से महिला नीचे उतरी थी।

‘अयोध्या के दीपोत्सव’ में शामिल होंगी दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला

बयान के अनुसार- 457 मीटर लंबे रास्ते पर चलते हुए बचावकर्मियों को महिला मिली। वह गंभीर रूप से घायल थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों तक अपनी गाड़ी में रही। उसके बाद किसी तरह बाहर आकर इस उम्मीद में रेल रोड ट्रैक की ओर जाने लगी कि कोई न कोई उसे खोज निकालेगा। किंतु वह इतनी कमजोरी महसूस कर रही थी कि वह रेल ट्रैक तक नहीं पहुंच पाई। महिला को हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।