
अमरीका: पूर्व रिपब्लिकन सीनेटर रिचर्ड लुगर का 87 साल की उम्र में निधन
वाशिंगटन।अमरीका ( America ) के इंडियाना राज्य से सबसे अधिक समय तक सीनेट रहने वाले सीनेटर रिपब्लिकन रिचर्ड लुगर ( Richard Lugar ) की 87 साल की उम्र में निधन हो गया। लुगर की गैर-लाभकारी संस्था लुगर सेंटर की ओर से एक बयान में कहा गया है कि पॉलीन्युरोपैथी जैसे खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। काफी दिनों से बीमार थे।
1977 से 2013 तक सीनेटर रहे
बता दें कि रिचर्ड लुगर 1977 से लेकर 2013 तक इंडियाना ( Indiana ) से सीनेटर रहे। 2013 में लुगर को एक टी-पार्टी समर्थित उम्मीदवार ने हराया था। लुगर को अमरीकी विदेश नीति पर एक आधिकारिक आवाज़ के रूप में जाना जाता था। लुगर का जन्म 4 अप्रैल 1932 को राजधानी इंडियानापोलिस में हुआ था। लुगर ने डेनिसन विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से स्नातक किया। उन्होंने 1964 से 1967 तक इंडियानापोलिस बोर्ड ऑफ स्कूल कमिश्नर्स में कार्य किया, इससे पहले कि वह दो बार इंडियानापोलिस के मेयर चुने गए। 1968 से 1976 तक मेयर के रूप में सेवारत रहे। इसके बाद 1971 में नेशनल लीग ऑफ सिटीज के अध्यक्ष के रूप में लुगर ने कार्य किया और फिर 1972 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में मुख्य भाषण दिया था। लुगर ने पहली बार 1974 में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमरीकी सीनेट के लिए चुनाव लड़ा था। हालांकि वे डेमोक्रेटिक ( Democratic ) सीनेटर बिर्च बेह से हार गए हार गए। इसके बाद 1976 में एक बार फिर से लुगर ने रिपब्लिकन पार्टी ( Republican Party ) की ओर से चुनाव लड़ा और डेमोक्रेटिक वेंस हार्टके को हराकर पहली बार संसद में पहुंचे। इस के बाद से लुगर 1982, 1988, 1994, 2000 और 2006 में सीनेटर चुने गए। 2013 में इंडियाना स्टेट ट्रेजरर रिचर्ड मौरडॉक ने एक प्राथमिक चुनौती में लुगर को हरा दिया, जिसके बाद अमरीकी सीनेट में 36 साल तक सेवा देने वाले लुगर का कार्यकाल समाप्त हो गया। 2013 में लुगर को प्रिसिडेंसियल अवार्ड ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
29 Apr 2019 07:21 pm
Published on:
29 Apr 2019 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
