7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब कानूनी जंग की तैयारी में ट्रंप! मीडिया को दी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब कानूनी जंग की तैयारी कर ली है। ट्रंप ने मीडिया को धमकी दे दी है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Apr 07, 2026

Donald Trump

Donald Trump (Washington Post)

अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पहले वेनेज़ुएला (Venezuela) के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की, फिर ईरान (Iran) के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। क्यूबा (Cuba) के खिलाफ भी ट्रंप एक्शन लेने की बात कह चुके हैं और ग्रीनलैंड (Greenland) पर कब्ज़ा करने की इच्छा तो अमेरिकी राष्ट्रपति पहले ही जता चुके हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक और जंग की तैयारी कर ली है, लेकिन यह जंग युद्ध के मैदान में नहीं, बल्कि अदालत में हो सकती है।

मीडिया को दी धमकी

ट्रंप ने ईरान में अमेरिकी पायलटों को बचाने के हाई-रिस्क अमेरिकी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लीक करने को लेकर पत्रकारों और मीडिया संगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर रिपोर्टर अपने स्त्रोत का नाम बताने से मना करते हैं, तो उन्हें जेल हो सकती है। ट्रंप ने कहा, "हम जानकारी लीक करने वाले को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, इसलिए मीडिया को अपने स्त्रोत का नाम बताना पड़ेगा, वरना जेल जाने पड़ेगा।"

पूरे ईरान को अमेरिका का प्लान पता चला

ट्रंप ने जानकारी लीक करने वाले मीडिया संगठन के स्त्रोत को बीमार मानसिकता वाला व्यक्ति बताते हुए धमकी दी कि खबर छापने वाले ने अगर स्त्रोत का नाम नहीं बताया, तो उसे जेल जाना पड़ेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सीक्रेट रखना था, लेकिन खबर लीक होते ही ईरानी अधिकारियों को अलर्ट मिल गया और रेस्क्यू ऑपरेशन काफी मुश्किल हो गया। इस लीक की वजह से पूरे ईरान को अमेरिका के प्लान के बारे में पता चल गया।