चूड़ी, बिंदी और मंगलसूत्र तक उतरवा लिए थे अधिकारियों ने
आपको बता दें कि जाधव की बीते 25 दिसंबर को इस्लामाबाद में कुलभूषण जाधव की मुलाकात उनकी पत्नी और मां से कराई गई थी। इस मुलाकात के दौरान पाकिस्तानी अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उनसे चूड़ी, मंगलसूत्र और बिंदी तक उतरवा लिए थे और उन्हें कपड़े बदलने तक के लिए मजबूर कर दिया था। इस दौरान पाकिस्तान ने जाधव की पत्नी की जूतियां भी रख ली थीं और कहा था कि उसे इसमें 'कुछ' मिला है, जिसकी वह जांच कराएगा।