8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्नी सैंडर्स को अलास्का और वाशिंगटन में मिली जीत

बर्नी सैंडर्स ने अलास्का तथा वाशिंगटन में आसान जीत दर्ज कर पार्टी की प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन की मुश्किलें बढ़ा दी है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Mar 27, 2016

barnie sanders hilary clinton

barnie sanders hilary clinton

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में शामिल बर्नी सैंडर्स ने अलास्का तथा वाशिंगटन में आसान जीत दर्ज कर पार्टी की प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन की मुश्किलें बढ़ा दी है। सैंडर्स को अलास्का तथा वाशिंगटन दोनों जगहों पर 50 फीसदी से अधिक वोट मिले।

हवाई में आगामी शनिवार को होने वाले चुनाव में उन्हें तीसरी जीत की उम्मीद है। उन्होंने यहां जीत हासिल करने के बाद अपने समर्थकों के साथ खुशियां मनाते हुए कहा, 'हमने क्लिंटन के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत हासिल कर ली है।' उन्होंने कहा कि यह कहना किसी के लिए भी मुश्किल है कि हमारे प्रचार अभियान ने गति नहीं पकड़ी है।

गौरतलब है अमरीका में आठ नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले पूर्व विदेश मंत्री क्लिंटन सबसे प्रबल उम्मीदवार के रूप में सामने आ रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उम्मीदवारी के लिए हो रहे चुनाव में वह लगभग जीत के करीब है लेकिन सैंडर्स की जीत ने उनके आगे कड़ी चुनौती पेश कर दी है।

ये भी पढ़ें

image