
नई दिल्ली। अमरीका में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर के पास धमाका हुआ है। अमरीकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह धमाका एक बस स्टैंड के पास हुआ है। धमाके के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर कर खाली करवा दिया है। इसके साथ ही इलाके में ट्रैफिक को भी पूरी तरह रोक दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
पूरे इलाके को कराया खाली
अबतक मिली जानकारी के मुताबिक यह धमाका मैनहट्टन में टाइम्स स्क्वॉयर के पास 42 स्ट्रीट और 8 एवेन्यू के पास हुआ है। जिसके बाद इलाके के आसपास रहने वाले लोग दशहत में है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने लेन A,B और E को पूरी तरह खाली करवा दिया है। अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षाबल मामले की जांच में जुटे हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड़, पुलिस और एंबुलेंस मौजूद है।
राष्ट्रति ट्रंप को दी गई जानकारी
टाइम्स स्क्वॉयर के पास हुए धमाके के संबंध में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस पूरे मामले पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। आशंका जताई जा रही है कि यह एक पाइप ब्लास्ट था।
Published on:
11 Dec 2017 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
