26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांसजेंडर अधिकारों के लिए लड़ने वाली रियलिटी टीवी स्टार कैटलिन ने दिया ट्रंप को झटका

ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता कैटलिन जेनर ने अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप को समर्थन देना बंद कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 26 Oct 2018, 9:59 PM IST

न्यूयॉर्कः डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा 'लैंगिक परिभाषा' में संभावित बदलाव के संदर्भ में ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता कैटलिन जेनर ने राष्ट्रपति ट्रंप को समर्थन देना बंद कर दिया है। जेनर ने ट्रांसजेंडर अधिकारों के मामले में ट्रंप प्रशासन के फैसले के मद्देनजर ऐसा करने का फैसला किया। पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और रियलिटी टीवी स्टार ने कहा कि वह इस बात को लेकर आशावादी थीं कि वह ट्रंप प्रशासन के साथ काम कर सकती हैं, लेकिन गुरुवार को प्रकाशित एक समाचार पत्र में उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी यह धारणा गलत थी। उन्होंने लिखा, "वास्तविकता यह है कि राष्ट्रपति द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय पर लगातार हमला किया जा रहा है।"

अपने लेख में जेनर ने ट्रंप पर ट्रांसजेंडर समुदाय को 'राजनीतिक मोहरे' के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। जेनर ने कहा, "हमारे देश के नेता ने पहले ही हाशिए पर रहे और संघर्षरत समुदाय के लिए कोई सम्मान नहीं दिखाया है।" जेनर ने आगे कहा "उन्होंने हमारी मानवता को नजरअंदाज कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लैंगिकता को जैविक और स्थायी रूप से परिभाषित करने पर ट्रंप सरकार विचार कर रही है। सरकार द्वारा लाए जा रहा बदलाव पिछली नीति को रद्द कर देगा, जो ट्रांसजेंडर पहचान को आसान बनाती है और इसके बजाय लोग जिस लैंगिक समुदाय के साथ पैदा हो रहे हैं, महज उसके आधार पर उनकी लैंगिकता को परिभाषित करेगा।