15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नियाग्रा फॉल्स में बहकर भी बाल-बाल बचा कनाडाई शख्स, 188 फीट नीचे गिरने के बाद भी सही सलामत

Niagara Falls से 188 फीट नीचे गिरने के बावजूद कनाडाई शख्स सुरक्षित मामूली चोटों का अस्पताल में चल रहा इलाज

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Jul 11, 2019

ओटावा। कहते हैं कि 'जाको राखे साइयां मार सके न कोई'। ये कहावत उस कनाडाई ( Canadian ) शख्स पर बिल्कुल फीट बैठ रही है, जो नियाग्रा फॉल्स ( Niagara Falls ) में गिरने के बाद भी जिंदा बच गया। इस घटना के बारे में नियाग्रा फॉल्स पार्क पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हॉर्सशू फॉल्स में बहा था शख्स

ओंटेरियो में नियाग्रा पार्क पुलिस ने एक बयान में कहा कि मंगलवार तड़के 4 बजे के करीब यह कनाडाई शख्स हॉर्सशू फॉल्स में बह गया था। यह शख्स करीब 188 फीट नीचे लोअर नियाग्रा नदी में गिरने के बावजूद जिंदा बच गया है। यही नहीं, शख्स को मामूली चोटें आईं हैं, जो कि जानलेवा नहीं है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्हें यह शख्स फॉल्स के पत्थरों पर बैठा दिखा था। आपको बता दें कि हॉर्सशू फॉल नियाग्रा के सबसे बड़े फॉल में से एक है।

बर्फ में जमा नियाग्रा फॉल्स, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

शख्स की पहचान नहीं की गई उजागर

कुछ लोगों ने उसे झरने से लगती हुई दिवार पर चढ़ते हुए देखा था। इसके बाद वह झरने में बहकर, नीचे नदी में गिरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उसे नदी के निचले हिस्से में ढूंढ़ा जाने लगा। फिलहाल, शख्स का इलाज जारी है। पुलिस ने निजता कानूनों का हवाला देते हुए शख्स के पहचान को उजागर नहीं किया है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..