4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

US Covid Vaccine : अमेरिका में बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बताया ट्रनिंग प्वाइंट

अमेरिका में 5 से 11 साल के बच्चों को फाइजर की कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।अमेरिक के खाद्य और औषधि प्रशासन ने बच्चों को वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 3 Nov 2021, 11:25 AM IST

US Covid Vaccine : अमेरिका में बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति जो बाइडेन बताया ट्रनिंग प्वाइंट

US Covid Vaccine : अमेरिका में बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति जो बाइडेन बताया ट्रनिंग प्वाइंट

वाशिंगटन । अमेरिका के सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (एफडीए) ने 5 से 11 साल तक के बच्चों को फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी है। 8 नवंबर से बच्चों को वैक्सीन की खुराक लगना शुरू हो जाएगी। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस उपलब्धि को अमेरिका के लिए बड़ा ट्रनिंग प्वाइंट बताया है। एफडीए की मंजूरी के बाद से फाइजर को शिपमेंट की अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही अमेरिका में बच्चों को लगने वाली पहली वैक्सीन फाइजर बन गई है।

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (एफडीए) को ओर से कहा गया है कि देश में 5 से 11 साल तक के बच्चों को कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन की खुराक देने का काम 8 नवंबर से शुरू हो सकता है। वहीं व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि "आज हम कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक महत्त्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गए हैं। महीनों से बच्चों के लिए वैक्सीन का इंतजार कर रहे माता-पिता के लिए वैक्सीन का इंतजार खत्म हो गया है। यह वैक्सीन बच्चों द्बारा दूसरों को वायरस फैलाने की आशंकाओं को कम करेगी। कोरोना वायरस को हराने के लिए अमेरिका की लड़ाई में यह एक बड़ा कदम है।"

एफडीए ने फाइजर वैक्सीन को दी मंजूरी -
एफडीए के अधिकारी जेनेट वुडकॉक ने अपने बयान में कहा कि "कोविड-19 के खिलाफ छोटे बच्चों का टीकाकरण हमें सामान्य स्थिति में लौटने के करीब लाएगा। टीके की सुरक्षा और प्रभावशीलता से संबंधित डेटा के हमारे व्यापक और कठोर मूल्यांकन से माता-पिता और अभिभावकों को आश्वस्त करने में मदद मिलेगी कि यह टीका हमारे उच्च मानकों को पूरा करता है।"

एफडीए ने छोटे बच्चों में फाइजर के टीके की 10-माइक्रोग्राम खुराक को अधिकृत किया है. वहीं, 13 साल और उससे ज्यादा उम्र वाले बच्चों के लिए मूल शॉट 30 माइक्रोग्राम है।