4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटे पॉल रयान

खबरें आई थीं कि अगर डोनाल्ड ट्रंप, टेड क्रूज और जॉन कासिच अगर 1237 डेलीगेट्स का समर्थन हासिल नहीं कर पाते हैं तो रयान को पार्टी अपना उम्मीदवार नामांकित कर सकती है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 13 Apr 2016, 6:14 PM IST

Paul Ryan

Paul Ryan

वॉशिंगटन। अमरीकी संसद के स्पीकर पॉल रयान ने आधिकाकिर तौर पर घोषणा कर दी है कि 2016 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के दावेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं चाहिए उम्मीदवारी और न ही मैं रिपब्लिकन की ओर से नामांकन स्वीकार करूंगा। सूत्रों के अनुसार, खबरें आई थीं कि अगर डोनाल्ड ट्रंप, टेड क्रूज और जॉन कासिच अगर 1237 डेलीगेट्स का समर्थन हासिल नहीं कर पाते हैं तो रयान को पार्टी अपना उम्मीदवार नामांकित कर सकती है।

रयान ने एक साक्षात्कार में कहा कि मैं इस बात को यहीं खत्म कर देना चाहता हूं कि मैं राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं हूं। इस बात को पूरी तरह से अब खत्म मान लेना चाहिए। मैंने हफ्तों पहले ही इस बात का फैसला कर लिया था कि 2016 के अमरीकी राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा।

रयान ने कहा कि लोगों की ओर से मिली हौसला अफजाई का शुक्रगुजार हूं। नौ बार सांसद चुने गए रयान ने कहा कि अपनी पार्टी रिपब्लिकन के उम्मीदवार की जीत के लिए उनसे जो हो सकेगा, वह जरूर करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

अमरीका

विदेश