
न्यूयार्क। अमरीका के उत्तरी कैरोलिना ( North Carolina ) से एक विमान की आपात लैडिंग ( emergency landing ) की खबर आ रही है। US की सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइंस कंपनी डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग ( Delta Airlines emergency landing ) करानी पड़ी।
विमान के यात्रियों ने बताया कि वो इतना डर गए थे कि उन्होंने अपनी जिंदगी के लिए प्रार्थना करनी शुरू कर दी थी। कई यात्रियों ने अपने परिवार वालों को मैसेज भी भेजना शुरू कर दिया था।
हादसे के वक्त विमान में सवार थे 150 यात्री
बता दें कि डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट नं 1425 अटलांटा से बाल्टीमोर की तरफ जा रही थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त विमान में 150 यात्री सवार थे। एयरलाइन्स कंपनी ने जानकारी दी कि एयरक्राफ्ट की इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी।
विमान में सवार एक यात्री ने बताया, 'हमें पहले एक जोरदार आवाज सुनाई दी थी, इसके बाद केबिन में धुआं भर गया। हम इससे बेहद घबरा गए थे।' एवेरी पोर्च नाम की इस यात्री ने बताया, 'विमान अचानक धीरे होने लगा और काफी गर्मी भी बढ़ गई थी।'
विमान की कराई गई सुरक्षित लैंडिंग
एक यात्री ने इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। उसने बताया कि,'मुझे मालूम था कि फोन की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, फिर भी मैंने अपनी मां को मैसेज भेजा।' हालांकि, इसके बाद दोपहर में विमान सुरक्षित लैंड कराया गया। साथ ही उसमें सवार यात्रियों को एक अन्य फ्लाइट से उनके गंतव्य रवाना कर दिया गया था।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर...
Updated on:
11 Jul 2019, 8:19 AM IST
Published on:
10 Jul 2019, 2:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.