29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उड़ान भरते ही विमान का इंजन हुआ फेल, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान 2 पायलटों की मौत

रूस के बुर्यातिया गणराज्य में बड़ा विमान हादसा, दो की मौत जबकि सात घायल इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर 100 मीटर आगे चला गया था विमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 27 Jun 2019, 3:52 PM IST

Russian Flight Accident

मॉस्को।रूस के बुर्यातिया गणराज्य में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। साइबेरिया के निज्हेनिनगार्स्क हवाई अड्डे पर एक विमान की आपात लैंडिग ( emergency landing ) कराई गई। इस दौरान दो पायलटों ( 2 russian pilots killed ) की मौत हो गई। जबकि घटना में सात अन्य घायल भी हो गए। इस बारे में मंत्रालय से जानकारी मिल रही है।

विमान का इंजन फेल होने के बाद कराई इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट में कुल 46 यात्री सवार थे, जिनमें चार क्रू मेंबर भी शामिल थे। जब यह दुर्घटना हुई, विमान निज्हेनिनगार्स्क से उलान-उदे के रास्ते में था। मंत्रालय के प्रमुख प्रेस सचिव अलेक्सी फिशेव ने जानकारी दी कि आंगरा एयरलाइंस का AN-24 विमान का इंजन उड़ान भरने के तुरंत बाद ही फेल हो गया। इसके तुरंत बाद चालक दल के सदस्यों ने वापस हवाई अड्डे पर लौटने का फैसला किया।

अमरीका: गगनचुंबी इमारत पर लैंड करते वक्त हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

म्यांमार में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा विमान, बिना फ्रंट व्हील के हुई इमरजेंसी लैंडिंग

रनवे से 100 मीटर आगे निकला विमान

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा रही थी, तभी विमान रनवे से 100 मीटर आगे निकलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान प्यूरिफिकेशन फैसिलिटी से टकरा गया था, जिस कारण उसमें आग लग गई। इस हादसे में दो पायलट की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए। इनमें से छह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..