
विवादों में फंसी अमेजन एलेक्सा, ग्राहक से कहा- अपने मां-बाप को मार डालो
सैन फ्रांसिस्को। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस डिवाइस एलेक्सा विवादों में फंसती हुई नजर आ रही है। एक चौंकाने वाले खुलासे में यह बात सामने आई है कि अमेजन एलेक्सा मर्डर और सेक्स तक की बातें करती है। हाल में ही एलेक्सा ने एक ग्राहक को अपने माता-पिता को मार डालने की सलाह दी है। एक शोध फर्म के अनुसार लगभग 43 मिलियन लोगों में से दो-तिहाई अमरीकी स्मार्ट स्पीकर इको उपकरण का उपयोग करते हैं। अमरीका में यह बात सामने आ रही है कि अमेजन के इको स्पीकर के लाखों उपयोगकर्ता एलेक्सा के सुखदायक अनुभवों के आदी हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेजन एलेक्सा मानव-ध्वनि वाला एक सहायक इलेक्ट्रानिक उपकरण है जो लोगों के वॉइस कमांड के जवाब में उन्हें मौसम से लकेर रोजमर्रा के कई बुनियादी बातों की जानकारी देता है।
आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर विवाद
पिछले साल एक ग्राहक को उस समय बड़ा झटका लगा जब एलेक्सा ने उसे सलाह दी अपने पालक माता-पिता को मार डालो। यही नहीं एलेक्सा ने उपयोगकर्ताओं के साथ सेक्स कृत्यों के बारे में भी बात की है। उसने कुत्ते के शौच पर प्रवचन दिया। इसके विपरीत कंपनी ने कहा है कि नए शोध एलेक्सा को दिन पर दिन बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं। हालात यह हैं कि एलेक्सा इंटरनेट पर मिलने वाली लगभग किसी भी चीज के बारे में बात कर सकती है। लेकिन बदले हालात में यह सुनिश्चित करना कि यह आर्टिफिशल इंटेलिजेंस डिवाइस उपयोगकर्ताओं को नाराज न करे, दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर के लिए एक बड़ी चुनौती है। एक रिसर्च फर्म के अनुसार लगभग 43 मिलियन लोग अमेजन के इको डिवाइस का उपयोग करते हैं। आने वाले समय के साथ अमेजन, एलेक्सा के माध्यम से ग्राहकों की जरूरतों को संभालने में आगे निकलना चाहता है। 2016 में कंपनी ने वार्षिक एलेक्सा पुरस्कार लॉन्च किया, जिसमें सहायक के वार्तालाप कौशल को बेहतर बनाने के लिए कंप्यूटर विज्ञान के छात्रों को रखा गया था।
ग्राहक को दी यह डरावनी सलाह
अमेजन की इस डिवाइस से एक ग्राहक को गहरा धक्का लगा। एलेक्सा पर आरोप है कि उसने एक उपयोगकर्ता को अपने पालक माता-पिता को मारने की सलाह दी। ग्राहक ने अमेजन की वेबसाइट पर एक कठोर समीक्षा लिखी जिसमें इस नई स्थिति को बेहद खौफनाक और डरावना कहा है। यही नहीं, इस घटना के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि अमेजन एलेक्सा सेक्स और क्राइम के ऊपर अपने ग्राहकों से खुलकर बात करती है। इस बात का भी अंदेशा है कि उपभोक्ताओं की बिना जानकारी केउनकी कुछ सबसे संवेदनशील बातचीत इस उपकरण द्वारा रिकॉर्ड की जा रही है। गुरुवार को अमेजन ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि यह "मानव त्रुटि" का एक उदाहरण है। बता दें कि बीती दिनों जर्मनी में एक एलेक्सा ग्राहक को गलती से किसी अन्य उपयोगकर्ता की आवाजकी रिकॉर्डिंग पहुंच गई थी। हालांकि अमेजन ने दावा किया है कि वह ग्राहकों की आवाज और उनकी बातचीत का विवरण कभी नहीं रिकॉर्ड करता लेकिन लोग इस सफाई से संतुष्ट नहीं हैं।
अमेजन की सफाई
एलेक्सा के लिए अमेजन की व्यावसायिक रणनीति एक बड़े पैमाने पर शोध समस्या से निपटने पर केंद्रित हो रही है। अमेजन के सामने सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि वह कंप्यूटर आईए डिवाइस को बातचीत की कला कैसे सिखाए! एलेक्सा मशीन लर्निंग, एआई का सबसे लोकप्रिय रूप है। ये कंप्यूटर प्रोग्राम को मानव की भाषा देकर उसे प्रसारित करती है। अमेजन का इस बारे में कहना है कि धीरे-धीरे समय के साथ इस डिवाइस में सुधार होगा। फिलहाल तो अमेजन के सामाजिक बॉट्स के लिए अगली चुनौती यह पता लगाना है कि इस चैटिंग डिवाइस को अधिक यूजर फ्रेंडली बनाने की प्रक्रिया में आपराधिक इनपुट्स का खतरा कम से कम कैसे रखा जाए।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर
Published on:
22 Dec 2018 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
