बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में एशिया सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके मैथ्यू गुडमैन ने कहा, बात जब अमरीका-चीन संबंधों की होती है, तो अंतर इतना बड़ा है और प्रवृत्तियां इतनी संकटपूर्ण हैं कि निजी बातचीत कुछ हद तक ही इसमें सुधार ला सकती हैं। इससे पहले 2013 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जो बिडेन की चीन यात्रा के दौरान जिनपिंग ने उन्हें पुराना मित्र बताया था, जबकि बिडेन ने दोनों की दोस्ती के बारे में बात की थी।