7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नॉर्थ कोरिया के साथ वार्ता से ट्रंप को बड़ी सफलता की उम्मीद, चीन को बताया सहयोगी

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को उम्मीद जताई कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ उनकी वार्ता बेहद सफल रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 Mar 2018, 11:53 AM IST

north korea

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को उम्मीद जताई कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ उनकी वार्ता बेहद सफल रहेगी। एफे के अनुसार ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि उत्तर कोरिया के साथ हमारी बातचीत बेहद सफल होगी। ट्रंप ने कहा उम्मीद है कि वे इस बीच मिसाइलें नहीं दागेंगे और परमाणु निरस्त्रीकरण पर विचार करेंगे। ट्रंप ने साथ ही उत्तर कोरिया के मामले में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सहयोग की भी सराहना की।

ट्विटर पर लिख दी जानकारी

ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मैंने किम जोंग उन से मुलाकात के बारे में विस्तार से बात की। राष्ट्रपति शी ने मुझे बताया कि वह इस बात की सराहना करते हैं कि अमरीका इस समस्या को कूटनीतिक तौर पर सुलझाने का प्रयास कर रहा है। चीन का सहयोगात्मक रवैया बरकरार है। एक अन्य ट्वीट में ट्रंप ने लिखा कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से बात की, जो उत्तर कोरिया से बातचीत को लेकर बेहद उत्साही हैं।

जारी रखी बयानबाजी

बता दें कि प्योंगयांग ने शनिवार को किम जोंग उन की ओर से अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बैठक के लिए निमंत्रण दिए जाने के बावजूद अपने आधिकारिक मीडिया में वाशिंगटन के खिलाफ वाकयुद्ध हमेशा की तरह जारी रखा। ट्रंप को बैठक के निमंत्रण का जिक्र उत्तर कोरिया के किसी भी सरकारी मीडिया में अभी तक नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सत्तारूढ़ वकर्स पार्टी के समाचार पत्र और आधिकारिक उत्तर कोरियाई दैनिक रोडोंग सिनमुन में एक राय जाहिर की गई है जिसमें अमेरिका के नए प्रतिबंध की आलोचना की गई और कहा गया है कि वाशिंगटन के दबाव में देश झुकने वाला नहीं है। लेख में यह भी कहा गया कि किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नाम की हत्या करने के लिए 2017 में केमिकल हथियारों के कथित प्रयोग पर देश के खिलाफ सात मार्च को वाशिंगटन द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंध बहुत ही खतरनाक हैं और युद्ध को भड़का सकते हैं।