25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: मैसाचुसेट्स में सीरियल ब्लास्ट, दो दर्जन से अधिक इमारतों में भीषण आग

विस्फोटों में कम से कम 23 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 14 Sep 2018, 10:48 AM IST

us fire

fire

न्यूयार्क: अमरीका के मैसाचुसेट्स में गुरुवार को एक गैस पाइपलाइन में हुए कई विस्फोटों में कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं। सिलसिलेवार हुए इन गैस विस्फोटों में कम से कम 23 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विस्फोट गुरुवार शाम लगभग 5 बजे शुरू हुए, जब लॉरेंस, एंडोवर और उत्तरी एंडोवर के कस्बों में गैस पाइपलाइन में कई धमाके हुए ।

एक के बाद एक कई विस्फोट

विस्फोटों का कारण अभी तक अज्ञात है। मैसाचुसेट्स राज्य पुलिस ने कहा कि गैस पाइपलाइन में कम से कम 70 विस्फोट हुए हैं। पाइपलाइन में विस्फोट के बाद कई अलग-अलग जगहों पर आग लग गई। स्थानीय मीडिया ने बताया कि विस्फोट काफी तेज थे। नेचुरल गैस की पाइपलाइन में आग लगने की घटना के पीछे पुलिस शरारती तत्वों का हाथ होने की संभावना से इंकार नहीं कर रही है। कहा जा रहा है कि शार्ट शर्किट भी आग लगने की बड़ी वजह हो सकती है। सुरक्षा बलों ने स्थानीय निवासियों से आग लगने और विस्फोट होने के तुरंत घर छोड़ने का आग्रह किया । लोगों से कहा गया कि अगर वो अगर गैस की गंध महसूस करते हैं तो तुरंत ही इलाके को खाली कर दें।

कई जगहों पर लगी आग

स्थानीय मीडिया की खबरों में अग्निशमन प्रमुख माइकल मैन्सफील्ड के हवाले से बताया गया है कि एंडोवर में 25 से 30 और लॉरेंस में कम से कम 29 जगहों पर आग लगी हुई है। अभी तक आग बुझाने के लिए फायर फाइटर्स संघर्ष कर रहे हैं। एंडोवर में हालत ज्यादा खराब है। यहाँ कई इमारतों में बेसमेंट हैं जहां आग का फैलाव अधिक है।

बचाव कार्य जारी

लॉरेंस, एंडोवर और उत्तरी एंडोवर में आग से जूझ रहे अग्निशामकों ने कई एहतियाती उपाय किये हैं। कर्मचारियों ने इन इलाकों की बिजली काट दी है। विस्फोटों की श्रृंखला को रोकने के लिए क्षेत्र में गैस सेवा बंद करने के बाद सड़कों पर अंधेरा कर दिया गया। एंडोवर के लॉरेंस जनरल अस्पताल में छह लोगों का इलाज किया जा रहा था। यह स्पष्ट नहीं है कि उस अस्पताल में भर्ती सभी व्यक्ति एंडोवर से हैं या कुछ बाहरी भी हैं। अस्पताल में भर्ती दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की जांच

पाइपलाइन की संचालक कोलंबिया गैस कंपनी ने कहा कि वह राज्य भरमें गैस लाइनों को अपग्रेड करेगी और इस बात का पता लगाएगी की विफट आखिर क्यों हुआ। कोलंबिया गैस कंपनी की सहायक नीससोर्स के प्रवक्ता केन स्टैमेन ने कहा, "कोलंबिया गैस हादसे की वजहों की जांच कर रही है । जांच के बाद ही इस बात का पता लगाया जा सकेंगे कि कहां क्या गलत हुआ।" उधर यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन ने पाइपलाइन और खतरनाक सामग्री सुरक्षा प्रशासन (पीएचएमएसए) से कहा है कि वह राज्य के आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रयासों में मदद के लिए टीम भेज रहा है।यह टीम मामले के अलग से जांच करेगी।