20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका: शट डाउन खत्म करने के लिए ट्रंप सरकार की को​शिशें बेनतीजा रहीं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उपराष्ट्रपति माइक पेंस के कार्यालय की ओर से इसपर बयान जारी किया
less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Jan 06, 2019

trump

अमेरिका: शट डाउन खत्म करने के लिए ट्रंप सरकार की को​शिशें बेनतीजा रहीं

वॉशिंगटन। अमरीकी सरकार की आंशिक कामबंदी खत्म करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और डेमोक्रेटिक कांग्रेस स्टाफ के बीच वार्ता हुई लेकिन यह बेनतीजा रही। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उपराष्ट्रपति माइक पेंस के कार्यालय की ओर से इसपर बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि वार्ता सकारात्मक रही और दोनों पक्ष एक बार फिर रविवार को मिलने पर सहमत हुए हैं।

पांच अरब डॉलर की धनराशि

माइक पेंस ट्रंप प्रशासन की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप अमरीका,मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए पांच अरब डॉलर की धनराशि की मांग कर रहे हैं। इस तरह से देश की सीमाओं को अवैध आव्रजकों से सुरक्षित रखा जा सकता है। दूसरी तरफ डेमोक्रेट्स इसका विरोध कर रहे हैं। इस गतिरोध की वजह से बजट को लेकर कशमकश जारी है। शनिवार को सरकारी कामबंदी का 15वां दिन रहा, जिस वजह से अब तक लगभग 80 हजार संघीय कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है।

सुरक्षा के लिहाज से जरूरी

राष्ट्रपति ट्रंप ने हालिया बयान में कहा था कि अगर दीवार निमार्ण के लिए बजट नहीं मिलता तो कामबंदी आनेवाले कई सालों तक जारी रह सकती है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण फाइलों पर साइन तक करने से मना कर दिया था। ट्रंप ने आपातकाल लगाने तक की धमकी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि वे जो कुछ भी कर रहे हैं, उस पर उन्हें गर्व है। वह इसे कामबंदी नहीं मानता। वह मानते हैं कि ये ऐसा काम है जो देश की सुरक्षा और फायदे के लिए जरूरी है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.