7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक सीओओ सैंडबर्ग ने दान किए 2100 करोड़ के शेयर

फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग ने 2100 करोड़ रुपये कीमत के शेयर दान में देने की घोषणा की है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Jan 15, 2016

Sheryl Sandberg

Sheryl Sandberg

न्यूयॉर्क। फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग ने फेसबुक में अपने हिस्से के 3.1 करोड़ डॉलर (करीब 2100 करोड़ रुपये) कीमत के शेयर दान में देने की घोषणा की है। सैंडबर्ग अपने दान किए शेयर के द्वारा महिला सशक्तीकरण सूमहों की मदद करना चाहती है। इनसे पहले कंपनी के प्रमुख मार्क जकरबर्ग ने अपने बेटी के पैदा होने की खुशी में अपने 99 प्रतिशत शेयर दान करने की घोषणा की थी।

अमेरिका के सिक्यॉरिटीज ऐंड एक्सचेंज कमिशन के डॉक्युमेंट के मुताबिक, सीओओ सैंडबर्ग ने फेसबुक के अपने 2,90,000 शेयर विभिन्न संस्थाओं को दान में देने की घोषणा की। बाजार में इन शेयरों की कीमत 3.1 करोड़ डॉलर है।

सिलिकॉनवैली डॉट कॉम की ओर से कहा गया कि ये शेयर अब शेरिल सैंडबर्ग फिलेंथ्रपी फंड में होंगे। सैंडबर्ग ने अपने शेयर लीनइन जैसे महिला सशक्तीकरण समूहों को दान किया है ताकि इसके माध्यम से कार्यस्थल पर महिलाओं को मदद की जा सके। सैंडबर्ग ने गरीबी उन्मूलन प्रयासों और शैक्षणिक संस्थाओं को भी मदद करने की योजना बनाई है।

ये भी पढ़ें

image