24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका में चीनी वाणिज्यिक दूतावास पर गोलीबारी, हमलावर ने की आत्महत्या

अमरीका के लॉस एंजिल्स में  एक बंदूकधारी ने चीनी वाणिज्यिक दूतावास पर गोलीबारी करने के बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

lalit fulara

•

Updated: 2 Aug 2017, 1:47 PM IST

Firing

Firing

लॉस एंजिल्स। अमरीका के लॉस एंजिल्स में एक बंदूकधारी ने चीनी वाणिज्यिक दूतावास पर गोलीबारी करने के बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के अधिकारी माइकल लोपेज ने कहा कि गोलीबारी वाणिज्यिक दूतावास के खुलने से पहले की गई। इस घटना में दूतावास का कोई कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है।

हमलावर का शव कार से बरामद
लोपेज ने बताया कि बाद में एक व्यक्ति का शव कार से बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसी व्यक्ति ने दूतावास पर गोलीबारी की थी। बाद में खुद को गाली मारकर जान दे दी। इस बीच चीनी दूतावास ने इस घटना पर चिंता जताते हुए अमरीका से दूतावास और इसके कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी जरूरी उपाय करने का आग्रह किया है।

आखिर कौन काट रहा है दिल्ली में महिलाओं की चोटी, देखें वीडियो-


दूतावास के पास कड़ी सुरक्षा की
चीन ने अमरीकी प्रशासन से घटना की विस्तृत जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया है। अधिकारी अभी तक हमलावर की पहचान नहीं कर पाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। दूतावास के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

क्रिस्टोफर रे को एफबीआई निदेशक के रूप में मंजूरी
अमरीकी सीनेट ने मंगलवार को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक पद के लिए मतदान कर क्रिस्टोफर ए. रे के नाम पर मुहर लगा दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रे के पक्ष में 92, जबकि विपक्ष में पांच वोट पड़े। वह एफबीआई निदेशक पद के रूप में जेम्स कॉमे की जगह लेंगे, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई में पद से हटा दिया था। डेमोकेट्रिक पार्टी की सीनेटर एमी क्लोबुशर ने मंगलवार को रे की उम्मीदवारी पर हुई बहस के दौरान कहा कि इस मुश्किल पद को संभालने की यह मुश्किल घड़ी है।