15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लोरिडा में 21 वर्षीय शख्स ने बैंक में की ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर पुलिस को खुद ही किया फोन

हमलावर ने खुद ही पुलिस के सामने जाकर सरेंडर कर दिया। बता दें कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Jan 24, 2019

Florida a 21 year old shot 5 to death in a bank then surrenders

फ्लोरिडा में 21 वर्षीय शख्स ने बैंक में की ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर पुलिस को खुद ही किया फोन

वाशिंगटन। अमरीका के फ्लोरिडा से फिर से एक बार गोलीबारी की घटना की जानकारी मिल रही है। बुधवार को राज्य के एक बैंक में गोलीबारी हुई, जिसमेंं करीब पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक हमलावर ने बैंक में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हालांकि, घटना के बाद हमलावर ने खुद ही पुलिस के सामने जाकर सरेंडर कर दिया। बता दें कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है।

स्वाट टीम के सामने आरोपी का सरेंडर

घटना टांपा से करीब 129 किलोमीटर दूर सेबरिंग शहर की है। चौंकाने वाली बात ये है कि हमलावर ने खुद ही पुलिस को फोन करके इस गोलीबारी की जानकारी दी। ये बातचीत सफल नहीं हो पाई और आरोपी ने बिल्डिंग से बाहर निकलने से इनकार कर दिया। हालांकि इसके बाद जैसे ही स्वाट टीम बैंक के अंदर घुसी, आरोपी ने सरेंडर कर दिया। सेबरिंग शहर के पुलिस प्रमुख कार्ल होंगलुंड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से कहा, 'घटनास्थल के आकलन के बाद हमें दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है।'

घटना की जांच जारी

पुलिस प्रमुख ने अपने बयान में आगे कहा कि एक बददिमाग वाले शख्स की वजह से कई अहम जिंदगियां अब हमारे बीच नहीं रहीं।' जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाला शख्स महज 21 साल का है जिसकी पहचान जेफेन जेवियर के तौर पर हुई है। सनट्रस्‍ट बैंक की ब्रांच में गोलीबारी करने वाला जेवियर साल्‍ट लेक सिटी में स्‍टीवंस हेनागर कॉलेज का ऑनलाइन स्‍टूडेंट था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच अधिकारी पता लगाने की कोशिश में हैं कि आखिर जेवियर ने फायरिंग जैसी घटना को क्‍यों अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्‍ता ने एक बयान में कहा कि अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने गोलीबारी से पहले बैंक में लूट की भी आशंका जताई।