
फ्लोरिडा के शॉपिंग मॉल में संदिग्ध गैस विस्फोट, 21 लोग घायल
फ्लोरिडा।फ्लोरिडा के प्लानटेशन शहर के एक शॉपिंग मॉल में संदिग्ध विस्फोट हुआ। विस्फोट से आसपास के क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है। इस मामले में 21 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अग्निशमन विभाग बटालियन के प्रमुख जोएल गॉर्डन के अनुसार शनिवार को लगभग 11.30 बजे विस्फोट की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग वहां तुरंत पहुंचा और राहत कार्य शुरू कर दिया।
कई दुकानें नष्ट हो गईं
विस्फोट से शॉपिंग सेंटर को बहुत नुकसान हुआ है, इसकी छत और दीवारों के बड़े हिस्से पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। इमारत ढहने के कारण एक कंप्यूटर कोडिंग स्कूल, एक दंत चिकित्सक केंद्र और कई भोजनालय तबाह हो गए। इन व्यवसायों में से कुछ को छुट्टी सप्ताहांत के लिए बंद कर दिया गया था।
कई इमारतों को खाली कराया था
आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया है और पुलिस ने स्थानीय लोगों को क्षेत्र से बचने की सलाह दी है। स्थानीय व्यवसायों को खाली करा लिया गया है और उनके परिसर में गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई है। गौरतलब है कि बीते बुधवार को गैस की बदबू आने की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग ने इलाके की कई इमारतों को खाली करा लिया था।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
07 Jul 2019 11:56 am
Published on:
07 Jul 2019 09:40 am
