26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैलिफोर्निया के अनाहिम शहर के पहले सिख मेयर बने हैरी सिंह सिद्धू

छह नवंबर को हुए मध्यावधि चुनाव में एशलेघ एटकेन को हराया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 9 Nov 2018, 12:07 PM IST

sikh

कैलिफोर्निया के अनाहिम शहर के पहले सिख मेयर बने हैरी सिंह सिद्धू

वॉशिंगटन। भारतीय-अमरीकी कारोबारी हैरी सिंह सिद्धू कैलिफॉर्निया राज्य के बड़े शहरों में से एक अनाहिम के मेयर निर्वाचित हुए हैं। सिद्धू 2002 से 2012 के बीच आठ साल तक अनाहिम सिटी काउंसिल के सदस्य रहे हैं। उन्होंने छह नवंबर को हुए मध्यावधि चुनाव में एशलेघ एटकेन को हराया। वह शहर के पहले सिख मेयर होंगे।

अमरीका: कैलिफोर्निया में हमलावर ने किया रेस्टोरेंट पर हमला, कम से कम 11 की मौत

1974 में भारत से अमरीका गए थे

चुनाव में जीत के बाद सिद्धू ने कहा कि वह सम्मानित और रोमांचित महसूस कर रहे हैं कि अपने शहर को एकजुट रखने और नेतृत्व करने का उन्हें मौका मिल रहा है। भारत में जन्मे सिद्धू अपने अभिभावकों के साथ 1974 में अमरीका गए और फिलाडेल्फिया में बस गए।

डेमोक्रेट्स ट्रंप प्रशासन पर लगाम लगाएंगे

अमरीकी कांग्रेस में प्रतिनिधि सभा की कुल 435 सीटों में से 218 के बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी ने 245 के क़रीब सीटें जीती हैं। हालांकि सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा कायम रखा है। रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट में कुल 100 सीटों में से 51 के बजाए अब 54 सीटें मिली हैं। आठ वर्षों के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा में फिर से बहुमत हासिल किया। डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता नेनसी पलोसी,जो अब प्रतिनिधि सभा में स्पीकर का पद भी संभाल सकती हैं,ने कहा कि अब डेमोक्रेट्स ट्रंप प्रशासन पर लगाम लगाएंगे।