26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोई परिवार के साथ रहा तो कोई कार्यकर्ताओं के बीच आया नजर

दीपावली के दिन प्रत्याशियों की दिनचर्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 9 Nov 2018, 11:35 AM IST

news 5

  सुरेंद्रनाथ सिंहसुबह आठ बजे से 10.30 बजे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद अरेरा कॉलोनी में पार्टी के लोगों से जन संपर्क किया। एक बजे बंगले पर लोगों से मिले। शाम को लक्ष्मीजी की पूजा कर तलैया, सराफा, इतरावा, बुधवारा में दिवाली मिलने गए। सुबह से ही सारंग कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताआें के बीच रहकर रंगोली बनाई। हर्षोल्लास के साथ वे सुबह से ही जनता के बीच रहे। उन्होंने न तो घर में पूजा की और न ही खाना खाया। वे सुबह 6 बजे निकले तो रात 11 बजे घर पहुंचे।    

news 6

रामेश्वर शर्मा सुबह 6 बजे उठे। पूजा-पाठ करके हुजूर क्षेत्र के मंडलों से आने वाले पदाधिकारियों से बातचीत की। वे 10.30 बजे संपर्क करने निकल गए। दोपहर में बैरागढ़ में बैठकें की। शाम को निवास पर महालक्ष्मी पूजा में शामिल हुए। निवास पर आए लोगों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।    

news 7

विष्णु खत्रीसुबह बैरसिया की ललरिया बस्ती में लोगों से मुलाकात की। दोपहर में बैरसिया हाट बाजार में जनसंपर्क किया। शाम को निवास पर लौटे और लक्ष्मीपूजा में शामिल होने के बाद निवास पर आए लोगों से शुभकामनाओं का आदान प्रदान देर रात तक चलता रहा।   उमाशंकर गुप्ताबंगले पर ही रहे और सुबह से शाम कार्यकर्ताओं से दीपावली मिलते रहे। चाचा, पत्नी राधा गुप्ता के साथ और बड़ी बेटी कृति और उनके बेटे के साथ फुल झडि़यां चलाई। गोवर्धन पूजा में हुए शामिल।