
अमरीका: कैलिफोर्निया में हथियारबंद हमलावर ने किया रेस्त्रां पर हमला, कम से कम 20 लोग घायल
कैलिफोर्निया। कैलिफोर्निया स्थित एक रेस्टोरेंट में हथियारबंद हमलावर की गोलीबारी से कम से कम 11 लोगों के मरने की खबर है। ये घटना कैलिफोर्निया के थाउज़ैंड ओक्स शहर में स्थित बॉर्डरलाइन बार एंड ग्रिल रेस्टोरेंट में हुई है। बुधवार देर रात दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक बार में भीड़भाड़ वाले एक रेस्टोरेंट में एक अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी।
11 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी एपी ने वेंचुरा काउंटी शेरिफ जियोफ डीन के हवाले से खबर दी है कि घटना में हमलावर और कुछ सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 11 लोग मारे गए हैं। वेंचुरा काउंटी शेरिफ के कार्यालय के अनुसार गोलीबारी की पहली रिपोर्ट रात 11:20 बजे आई और उसके बाद कम से कम 30 बार फायरिंग की आवाजें सुनी गईं।। फायरिंग के बाद रेस्टोरेंट के कुछ हिस्सों में आग लग गयी । इस मॉस शूटिंग में घायल लोगों में से एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।
रेस्टोरेंट पर हमला
अमरीकी पत्र लॉस एंजिल्स टाइम्स ने बताया है कि कम से कम 30 गन शॉट की आवाजें सुनी गई हैं। हमले में कम से कम 7 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को कितनी चोट लगी है, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। वेंटुरा काउंटी फायर विभाग ने कहा कि अग्निशामक घटनास्थल पर हैं और क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि बंदूकधारियों की संख्या कितनी है। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि गोलियां दागने के बाद बंदूकधारी छिपने के लिए पास के पेट्रोल स्टेशन की तरफ भाग गया, लेकिन बाद में पुलिस ने बताया कि हमलावर मार डाला गया है ।
कैसे हुई घटना
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बंदूकधारी ने एक सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी। उसके बाद बार के अंदर घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी। उसने बार के डांस फ्लोर के ऊपर ग्रेनेड भी फेंक दिया। अधिकारियों ने जनता से क्षेत्र में जाने से बचने का आग्रह किया है। गवाहों ने एक न्यूज चैनल को बताया कि हमलावर हैंड गन से लैस था। गवाहों ने कहा है कि बार के अंदर के लोगों ने भागने के लिए खिड़कियां तोड़ीं और बाहर निकले। खिड़कियों को तोड़ने के लिए कुर्सियों का उपयोग किया गया । वीडियो में आपातकालीन सेवाओं के सदस्य घायलों को ले जाते देखे गए। बम निरोधक टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। स्वात टीमों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है।
Updated on:
8 Nov 2018, 5:23 PM IST
Published on:
8 Nov 2018, 3:02 PM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.