
High Alert In America, 25 Thousand Soldiers Deployed In Washington DC Before Joe Biden's Oath
वाशिंगटन। अमरीका में नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ( President Elect Joe Biden ) और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस बुधवार (आगामी 20 जनवरी) को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में किसी भी तरह की अनहोनी और हिंसक घटना की संभावना के मद्देनजर पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, राजधानी वाशिंगटन डीसी ( Security In Washington DC ) को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
वाशिंगटन डीसी में सुरक्षा के मद्देनजर 25 हजार जवान तैनात कर दिए गए हैं। बीते कुछ दिनों से सुरक्षा ऐजेंसियों को सुचनाएं मिल रही हैं कि शपथ ग्रहण में ट्रंप समर्थक किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। जबकि उससे पहले भी देशभर में हिंसा की घटना हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में हजारों पुलिसकर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों के कर्मचारियों के साथ-साथ नेशनल गार्ड के 25,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। अमरीकी संसद भवन (कैपिटॉल हिल) के आस-पास के इलाके, पेंसिलवेनिया एवेन्यू और राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के आसपास का बड़ा हिस्सा आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया है।
इतना ही नहीं, इन तमाम स्थानों के चारों ओर आठ फुट ऊंचे अवरोधक लगा दिए गए हैं, ताकि कोई भी बिना इजाजत अंदर प्रवेश न कर के। पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
50 राज्यों में हिसंक घटना की संभावना
बता दें कि सुरक्षा अधिकारी बीते छह जनवरी को अमरीकी संसद भवन पर हुए भीड़ के हिंसक हमले जैसी घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कमर कस के तैयार हैं। यूनाइटेड स्टेट मार्शल सर्विस ने राजधानी वाशिंगटन डीसी में चार हजार अधिकारियों को तैनात करने का फैसला किया है। सुरक्षा के मद्देनजर मेजेस्टिक नेशनल मॉल को भी बंद कर दिया गया है। मेजेस्टिक नेशनल मॉल में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हजारों लोग मौजूद रहते हैं। इसके अलावा सभी राज्यों के विधानसभा भवनों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।
बता दें कि सुरक्षा जांच एजेंसी FBI ने अपने आंतरिक बुलेटिन में वाशिंगटन डीसी तथा सभी 50 राज्यों के संसद भवनों में हिंसा की आशंका जताई है। हिंसा की आशंका के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय कॉफी चेन स्टारबक्स ने न्यूयॉर्क शहर स्थित अपने कुछ आउटलेट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। जबकि न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने एहतियातन कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
बता दें कि बीते 6 जनवरी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने संसद भवन में हिंसक हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में 5 लोगों की जान चली गई थी। अमरीका के इतिहास में ऐसा पहली बार था जब संसद भवन पर हमला किया गया था।
Updated on:
18 Jan 2021 08:22 pm
Published on:
18 Jan 2021 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
